ट्रेन उड़ा चुका है नक्सली संजय गंझू
पुलिसके हत्थे चढ़ा भाकपा माओवादी संगठन के स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य संजय गंझू उर्फ प्रताप जी उर्फ रामेश्वर गंझू उर्फ संजय टेक्नीकल से जैसे- जैसे पूछताछ की कार्रवाई बढ़ती जा रही है, उसके द्वारा की गई घटनाओं की पोल भी खुलती जा रही है। पूछताछ के क्रम में उसने पुलिस को बताया है कि 7 जनवरी 2013 की वह उस घटना में शामिल था, जिसमें लातेेहार जिला के बरवाडीह थाना के कटिया जंगल में पुलिस बल पर हमला किया गया था। इस हमले में कई पुलिस अफसर पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इसके अगले दिन गायब जवानों की तलाशी लेने के लिए निकली पुलिस पर भी हमला किया था। इस हमले में शहीद जवान के पेट में बम लगा दिया गया था। उसने 2013 में गुमला जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला भी किया था। इस हमले में 6 जवान शहीद हुए थे। इस घटना को अंजाम देने के बाद संजय गंझू ने 2013 में ही गुमला जिले के चैनपुर थाना पर हमला कर दिया था। साथ ही बम विस्फोट कर ब्लॉक भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। वहीं उसने लातेहार बेन्दी रेलवे लाईन पर विस्फोटक लगाकर गाड़ी को उड़ा दिया था। इससे गाड़ी का इंजन एवं कई डब्बे क्षतिग्रस्त होे गए थे।
पुलिस रख रही थी नजर
गौरतलबहै कि 10 लाख का ईनामी संजय गंझू की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस पिछले 6 माह से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। उसने अब तक लातेहार, पलामू, गुमला, चतरा, सिमडेगा एवं लोहरदगा जिले में सैकड़ों जघन्य कांडों को अंजाम दिया है। उसे रॉकेट लांचर एवं मोर्टार बनाने में महारथ हासिल है। इसी के कारण उसका उपनाम संजय टेक्नीकल भी है।
सिमडेगा जिला
1.कोलेबिरा थाना कांड सं0 58/04
2. सिमडेगा थाना कांड सं0 09/11
3. जलडेगा थाना कांड सं0 31/06
लोहरदगाजिला
1.किस्कुथाना कांड सं0 13/09
इन कांडों में था वांछित
लातेहार जिला
1.मनिका थाना कांड सं0 28/04
2. बालूमाथ थाना कांड सं0 25/06 दिनांक 20.07.06 धारा 25(1-बी)ए/26/35 आम्र्स एक्ट एवं 17 सी0एल0ए0एक्ट
3. मनिका थाना कांड सं0 07/09 दिनांक 17.01.09 धारा 147/148/149/302/332/ 353/395/120(बी) भा0द0वि0, 27 आम्र्स एक्ट, 3/4/5 वि0पदा0 अधि0 एवं 17 सी0एल0ए0एक्ट
4. लातेहार थाना कांड सं0 58/2009
5. लातेहार थाना कांड सं0 135/11 दिनांक 09.11.2011 धारा 147/148/149/307/353/ 324/325/337/338/427 भा0द0वि0 धारा 25(1-बी)ए/