सड़क दुर्घटना में दो लोगों की गई जान
शनिवाररात 9 बजे के करीब हाटगम्हरिया-जैंतगढ़ मुख्यमार्ग के बंगोधर पंचायत भवन के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुमारडुंगी निवासी पुतकर साईं के रिश्तेदार बबलू गोप अजय गोप अपने गांव से कुलाबुरू की ओर तेज गति से जा रहे थे। तेज गति के कारण मोटर साइकिल जेएच22ए-4274 अनियंत्रित हो गई और आम के पेड़ से सीधे टकरा गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। हाटगम्हरिया पुलिस उन्हें इलाज के लिए चाईबासा ले जा रही थी इसी क्रम में दोनों की मृत्यु हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।