पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रिसमस गैदरिंग में झूमे बच्चे

क्रिसमस गैदरिंग में झूमे बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोमनकैथोलिक ईसाई समुदाय द्वारा रविवार को संत जेवियर्स बालक स्कूल परिसर में यूनिट स्तरीय ख्रीस्त मिलन समारोह धूम-धाम से मनाया गया। इसमें पाताहातु , जेवियर नगर, लुपुंगुटू, मेरी टोला, गूटूसाई, टुंगरी शहरी क्षेत्र सहित अन्य कई यूनिटों के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। मौके पर ईसा मसीह के जन्म पर आधारित नाटक का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि पल्ली पुरोहित हालेन बोदरा, कैथोलिक हो सभा अध्यक्ष आशीष बिरूवा, महिला संघ, एरिया लीडर्स युवा संघ द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके उपरांत सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर एंजल प्रतियोगिता लॉटरी खेल का भी आयोजन हुआ। मौके पर पताहातु जेवियर नगर गुटूसाई की छोटी-छोटी बच्चियों द्वारा नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। ये थे उपस्थित

इस अवसर पर फादर अगस्तीन कुल्लू, फादर सहाय थामन, ब्रदर अनिल, बुधराम पुरती, अमान्तुस तोपनो, संजू बलमुचू, रण्जीत मुंडू, फिलिफ तोपनो, लुसी बिरूवा जेवियर देवगम आदि उपस्थित थे।

ख्रीस्त मिलन समारोह में रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं बच्चियां।

क्रिसमस गैदरिंग में जुटे ईसाई समुदाय के लोग

किरीबुरू| ऑलक्रिश्चियन एसोसिएशन किरीबुरू मेघाहातुबुरू द्वारा रविवार को प्रोसेशन निकालकर क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि किरीबुरू खदान महाप्रबंधक के ईभा राजू ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। गैदरिंग में जीईएल, आरसी मिशन, सीएनआई एजी चर्च के सैकड़ों ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे। चर्च के फादर ने उपस्थित लोगों को कहा कि प्रभु यीशु ने संसार को शांति का संदेश दिया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक मनोरंजन विश्वास, प्रखंड विकास पदाधिकारी नोवामुंडी अमरेन डांग, आनंद पूर्ति, अनिल कुमार तोपनो, रोशन तिर्की, डेनिस गेरेंज, गोसनर तिग्गा, एस लाफरी, जेएस जोजोवार, एस होरो, निर्मल टुडू, संजय तिग्गा, बबलू कंडूलना, नमजन,छोटू, गुडडू, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।