पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं चलीं लंबी दूरी की बसें

नहीं चलीं लंबी दूरी की बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको नक्सली बंदी का लौहांचल में मिलाजुला असर दिखा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों ग्रामीण इलाकों में जहां बंद असर रहा, वहीं शहरी इलाकों में इसका कोई खास असर नहीं दिखा। कुछ दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं, रविवार होने की वजह से सरकारी संस्थान स्कूल-कॉलेज बंद रहे। बंद का सबसे अधिक असर लंबी दूरी की बसों पर पड़ा। चाईबासा से किरीबुरू रांची जाने वाली बसें स्टैंड पर खड़ी रहीं। आसपास के क्षेत्रों में छोटे वाहनों की आवाजाही होती रही। जानकारी के अभाव में कई यात्री बस पकड़ने के लिए चाईबासा बस स्टैंड पहुंचे और फिर घंटों इंतजार कर घरों को लौट गए। बसों का आवागमन सर्वाधिक प्रभावित होने से यात्रियों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। लगभग 100 बसों का परिचालन बाधित रहा। बसों का आवागमन नहीं होने के कारण हाट बाजार पर भी इसका असर दिखाई दिया। खराब मौसम बूंदा बांदी की वजह से कम ही लोग अपने घरों से बाहर निकले। इस कारण बाजारों में गहमागहमी भी कम रही।

लौह अयस्क की ढुलाई सामान्य दिनों की तरह ही हुई। कई खदानों में रविवार को निर्धारित बंद रहने के कारण कामकाज नहीं हुआ। जैंतगढ़, मझगांव, आदि क्षेत्रों में भी आवागमन के प्रभावित रहने के कारण आम लोग अपने गंतव्य स्थानों तक नहीं पहुंच पाए। जगन्नाथपुर, हाटगम्हरिया आदि क्षेत्रों में भी बंद का मिलाजुला असर रहा।

प्राइवेट खदानों में कामकाज प्रभावित

किरीबुरू। किरीबुरू-मेघाहातुबुरू में बंद का कोई असर नहीं देखा गया। रोजाना की तरह खदानों में उत्पादन डिस्पैच कार्य जारी रहा। यहां लंबी दूरी की यात्री बसें नहीं चलीं। परिणाम स्वरूप लोगों की परेशानी बढ़ी रही। वहीं दूसरी तरफ छोटानागरा इसके आस-पास के क्षेत्रों में बंद का असर देखा गया। क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। कई प्राइवेट खदानों में उत्पादन कार्य ठप रहा।

नोवामुंडी| नोवामुंडीका साप्ताहिक बाजार नक्सली बंदी के कारण प्रभावित हुआ। रविवार को सामान्य दिनों की भांति बाजार में ग्राहक और विक्रेताओं दोनों की संख्या कम थी। ठंड के कारण भी लोग हाट नहीं पहुंचे। आस-पास के क्रेशर, खदानों में उत्पादन और निर्यात का काम बंद था। लौह अयस्क ढोने वाले वाहन बंद थे बंदी के दौरान क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है

ग्रामीणक्षेत्रों में बंद रहीं दुकानें

बड़ाजामदाके ग्रामीण क्षेत्रों में नक्सली बंदी