सारंडा में सुरक्षा बलों ने चलाया अभियान
चाईबासाजेलब्रेक की घटना को लेकर जिला पुलिस सीआरपीएफ की ओर से शुक्रवार से सारंडा के तिरिलपोसी, बिटकिलसोय आदि इलाकों में सर्च अभियान चलाया गया।
मौके पर सीआरपीएफ की ओर से गांव में बैठक भी की गई। बैठक में सीआरपीएफ के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से मुख्य धारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि विकास के लिए गांव वालों को भी ईमानदारी के साथ प्रशासन सुरक्षा बलों की मदद करनी होगी।
सीआरपीएफ ने ग्रामीणों से कहा कि यदि जेल से भागे हुए नक्सली उनके गांव आते हैं तो आप सब उनसे मुख्य धारा में लौटने की अपील करें। साथ ही ऐसे लोगों को गांव में पनाह दें। इस अवसर पर सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को हर संभव सुरक्षा विकास का भरोसा दिलाया। इस अभियान में दीघा सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार, मनोहरपुर सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट जीके झा, कलियापोस सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट संजय के अलावा उड़ीसा सीआरपीएफ इन तीनों कंपनियों केे जवान शामिल थे।
सारंडा में ग्रामीणों के साथ बैठक करते सीआरपीएफ के अधिकारी।