पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हागा सुंडी का मिलन समारोह 25 को

हागा सुंडी का मिलन समारोह 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हागा सुंडी का मिलन समारोह 25 को

चाईबासा| आदिवासीसुंडी हागा विकास संगठन की बैठक अध्यक्ष सनातन सुंडी की अध्यक्षता में रविवार को केन्द्रीय कार्यालय जेवियर नगर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 18 दिसंबर को टोंटो प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरनापानी और 21 दिसंबर को बारकेला स्कूल परिसर में प्रखंड कमिटी का गठन करने का फैसला किया गया। इस दौरान 6 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल में करने का निर्णय लिया गया। 25 को सुंडी हागा मिलन समारोह का भव्य प्रयोजन स्थल लुपुंगुटू झरना चाईबासा में तय किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार सुंडी, मंजीत सिंह सुंडी, जगदीश सुंडी, दामु सुंडी, तुरी सुंडी, अशोक सुंडी, महेन्द्र सुंडी, सूरसिंह सुंडी, साधुचरण सुंडी, श्याम सुंडी, सालुका सुंडी, सोमाय सुंडी, राजेन्द्र सुंडी आदि उपस्थित थे।