बाइक लूट के दो आरोपी गए जेल
चाईबासा| मुफ्फसिलथाना पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट के मामले में दाे लोगाें को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। जेल भेजे गए अरोपियों में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोजोहातु गांव निवासी दिलीप तुबिड और पंडावीर गांव का मदन मारला शामिल हैं। इस संबंध में तिलईसूड निवासी शिक्षक लखीन्द्र दोराईबुरू ने 11 अक्टूबर को बाइक लूटकांड का मामला दर्ज कराया था। दर्ज मामले में कहा गया है कि आरोपियों ने उनसे 2 लाख रुपए रंगदारी मांगी और नहीं देने पर मारपीट की।