40 कराटेकारों ने दी ग्रेडिंग परीक्षा
चाईबासा|जापान कराटेएसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड के ब्रांच के द्वारा रविवार को कराटे ग्रेडिंग परीक्षा संत जेवियर्स कल्याण वेलफेयर सेंटर में सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में चाईबासा, झींकपानी संत जेवियर्स कल्याण केन्द्र के 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी कराटेकारों ने परीक्षा में सफलता पाई, जिसमें किहोन, काता, कुमीते के साथ-साथ मौखिक परीक्षा भी ली गई। इस परीक्षा को जापान कराटे एसोसिएशन जापान से मान्यता प्राप्त कराटे प्रशिक्षक सेन्साई पंकज कुमार सिंह ब्लैक बेल्ट 5वीं डॉन जापान के द्वारा संचालित किया गया। संपाई शकुंतला बिरूली, सेंपाई रवि मछुवा आदि का योगदान रहा।