मतदान के महत्व को जाना बच्चों ने
जगन्नाथपुर| मतदाताजागरूकता अभियान के तहत झारखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त पी के जजोरिया के दिशा निर्देश पर राजकीय रस्सेल विद्यालय में 18 वर्ष के उपर वाले छात्र-छात्राओं की बैठक प्राचार्य इम्तियाज नाजिम की अध्यक्षता में हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को चुनाव के महत्व मतदान की महत्व पर प्राचार्य नाजिम ने प्रकाश डाला। मतदान के लिए 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को मतदान सूची में नाम दर्ज कर मतदान पहचान पत्र बनाने आवश्यक है। तभी आप भारत के नागरिक कहलाने का हक पा सकते है। आप के वोट से ही राष्ट्र निर्माण की सीढ़ी तैयार होती है। मौके पर निबंध, कविता लेखन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चयनित प्रतिभागी 29 सिंतबर को चाईबासा के पिल्लई हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मौके पर डॉ प्रदीप शर्मा, मनोज कुमार, देव दुलाल मुंडा, सुदीप कुमार, हरिबंधु राठौर, निहार रंजन, महंत, मंजू हेम्ब्रम, सुषमा जोंको, अनिल कुमार, प्रेम लता भुईयां समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।