2013 में अलर्ट जारी
2013 में अलर्ट जारी
नक्सलियोंके नेता मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति ने 17 पेज का एक पत्र जारी किया था। यह पत्र दिल्ली पुलिस के हाथ लगने के बाद 16 सितंबर 2013 को देश के गृह मंत्रालय ने नौ उग्रवाद प्रभावित राज्यों झारखंड, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को अलर्ट जारी किया था। इसमें कहा गया था कि नक्सली अब जेल में बंद नेताओं को छुड़ाने की योजना बना रहे हैं। चाईबासा पुलिस प्रशासन ने इस अलर्ट को भी गंभीरता से नहीं लिया और 14 माह के अंदर ही चाईबासा जेलब्रेक की घटना हो गई।