पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज | चाईबासा

भास्कर न्यूज | चाईबासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चाईबासा

चाईबासामंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए हार्डकाेर नक्सली समेत 15 समर्थक फरार हो गए। उन्हें भागने से रोकने के लिए जेल के सुरक्षा गार्ड को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें जमुई का प्लाटून कमांडर रामविलास तांती सारंडा के हार्डकोर नक्सली टीपा दास की मौत हो गई। वहीं, पुलिस की पिटाई से तीन नक्सली जख्मी हो गए हैं। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हार्डकोर नक्सली जॉनसन गंझू की भागने में सफल रहा है। घटना मंगलवार शाम 4.15 बजे की है।

कैदियों को कोर्ट में पेशी कराने के बाद वापस जेल लाया गया था। जेल के मेन गेट से कैदी वाहन अंदर घुसते ही कैदियों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखों में पाउडर मिर्च झोंक दिया था। इसके बाद वे गेट से बाहर भागने लगे थे। इस दौरान कैदी वाहन पर सवार 15 बंदी भागने में सफल रहे। हार्डकोर नक्सली टीपा दास रामविलास तांती ने भी भागने की कोशिश की। जेल के ऊपर मोर्चा पर तैनात संतरी ने फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों छोटानागरा थाना क्षेत्र के हतनाबुरू गांव निवासी थे। एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बंदियों को पेशी में ले जाने वाले सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। 14 जवानों को निलंबित कर दिया गया है।