पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सली पहले भी लगा चुके हैं सुरक्षा में सेंध

नक्सली पहले भी लगा चुके हैं सुरक्षा में सेंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दस मिनट की हाथापाई, फिर फरार

मंडलकारा के 15 कैदी जब जेल से निकलकर भाग रहे थे, तब पास खड़े स्कॉट पार्टी के कई जवान उनका मुंह ताक रहे थे। जब कैदी वहां से भाग कर साप्ताहिक मंगलाहाट की भीड़ में समा गए, तब जवानों को कैदियों के भागने का अहसास हुआ। इसके बाद ये जवान पिस्टल निकालकर फरार कैदियों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तब तक कैदी काफी दूर निकल चुके थे।

लोग दूर से ही यह जानने की कोशिश करते रहे कि जेल में क्या हुआ है?

वाहन में ही पुलिस से उलझ पड़े कैदी

पेशीके बाद जैसे ही कैदी वाहन से जेल परिसर पहुंचे, वाहन में सवार पुलिस के जवानों के साथ उलझ गए। इसी बीच नक्सलियों ने जवानों के आंख में मिर्च का पाउडर झोंकना भी शुरू कर दिया। मिर्च का पाउडर आंख में जाते ही पुलिस कर्मी बेचैन हो उठे। माजरा समझ में आता तब तक वाहन पर सवार ज्यादातर कैदियों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ नक्सलियों ने पुलिस की रायफल छीनने की कोशिश भी की। करीब दस मिनट तक कैदी पुलिस के साथ उलझते रहे, उधर मौका पाकर एक-एक कर कैदी जेल के मेन गेट से फरार होते रहे। एक- एक कर पंद्रह कैदी फरार हो चुके थे।

पहलेसे तय था सबकुछ

जिसतरह से नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया, उससे इस बात का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है, उनके फरार होने का यह कार्यक्रम पहले से ही तय था। मंगलवार को जेल के पास साप्ताहिक मंगलाहाट लगता है। इस हाट में जिले भर के व्यापारी खरीददार पहुंचते हैं। इस वजह से वहां काफी भीड़ होती है। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने भागने के लिए भीड़- भाड़ का सहारा लेने के लिए ही मंगलवार का दिन चुना था।

खुलारह गया था मेन गेट

डीआईजीमोहम्मद नेहाल ने बताया कि पुलिस पेशी के बाद जब वाहन वापस जेल के मुख्य द्वार के अंदर गया था, तो उसे बंद किया जाना चाहिए था, लेकिन उसे बंद नहीं किया गया था। मिर्च झोंकने की घटना के बाद अफरातफरी की स्थिति में कैदियों ने जेल के भीतर पहले से मौजूद सुरक्षा बल के जवानों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस की बंदूक को छीनने की कोशिश भी की। इसके बाद ही कैदी मुख्य गेट से बाहर भागे।

पकड़ो-पकड़ोचिल्ला रहे थे पुलिस के जवान

कैदियोंके भागने के क्रम में पीछे से जोर जोर की आवाज उठने लगी पकड़ो पकड़ो। जेल रोड से बस स्टैंड के बिरसा मुंडा चौक की ओर कैदी भाग रहे थे। उनके पीछे ही