पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 66 मरीजों को मिली आंखों की रोशनी

66 मरीजों को मिली आंखों की रोशनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| रोटरीक्लब चाईबासा के तत्वावधान में पदमरेखा फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित आॅपरेशन शिविर का आयोजन स्थानीय संजीव नेत्रालय टुंगरी में सफलता पूर्वक किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में सुदूर गांव के 122 मरीजों ने अपना पंजीकरण करवाया। ब्लड प्रेशर शुगर की जांच के बाद 66 मरीजों का आॅपरेशन चिकित्सक संजीव तिरिया के द्वारा किया गया। अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने बताया कि गांवों में काफी संख्या में लोग मोतियाबिंद से ग्रसित हैं और इस देखते हुए रोटरी क्लब द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि फिर एक और मोतियाबिंद शिविर का आयोजन जल्द ही किया जाएगा ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़े। रोटेरियन सुनीत खिरवाल ने बताया कि मरीजों के लिए निःशुल्क दवाएं, काले चश्मे, लेंस, निःशुल्क भोजन निःशुल्क कंबल भी प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंजन प्रसाद, अशोक पाल, मदन मोहन दरिपा, घनश्याम गागराई, कन्हैयालाल अग्रवाल, गुरमुख सिंह खोखर का योगदान रहा।

मोतियाबिंद शिविर में पंजीकरण कराते मरीज।