टीआरटीसी ने लगाया स्वास्थ्य मेला
टीआरटीसीके तत्वावधान में सोमवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन टोंटो प्रखंड के बांडीझारी पंचायत में किया गया। इस मेला में डोमासाई, मेरेलगुटू, बगनाबासा, सुंडी सुरनियां, हेस्सा सुरनियां, गेड़ेगुटू सालीकुट्टा गांव के लोगों ने भाग लिया। एसएचजी सदस्य ग्रामीणों के द्वारा टीबी, फाइलेरिया, मलेरिया, कुष्ठ, एड्स, कैंसर, कै-दस्त, हैजा जैसी कई बीमारियों से संबंधित भाषण, नुक्कड़ नाटक, गाना, क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही इस मेले में जड़ी-बूटी का प्रदर्शन संस्था से जुड़े पांच कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। मेला में मुख्य रूप से संस्था के निदेशक फादर कुजूर अन्य उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोंधित करते हुए कहा कि हमें अपने गांव के आस-पास मौजूद पेड़-पौधों झाड़ियों को अनावश्यक रूप से नष्ट नहीं कर उनका उपयोग जड़ी-बूटी के रूप में करना चाहिए। क्योंकि आने वाले समय में एलोपैथिक दवा हमारे पहुंच से दूर होगी इसलिए अधिक से अधिक जड़ी-बूटी दवाओं का उपयोग करना चाहिए। इस मेला में थोमस बानरा, रोशन पूर्ति, दुलूराम कुंकल, साइमन सुंडी, मधे हेस्सा, आरती सुंडी, जयपाल सुंडी, जगन्नाथ कुमार, गरदी सिरका आदि उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मेला में विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि।