- Hindi News
- सुरंग विस्फोट मामले में बंद था मोटा बार्डिंग
सुरंग विस्फोट मामले में बंद था मोटा बार्डिंग
चाईबासा| चाईबासाकारा से बुधवार को भागने वाले 15 में से एक नक्सली मोटा बार्डिंग की गिरफ्तारी 2010 में बारूदी सुरंग विस्फोट के मामले में हुई थी। मोटा बार्डिंग छोटानागरा थाना क्षेत्र के हतना बुरू गांव निवासी है। वह पंचायत चुनाव 2010 के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट कर सीआरपीएफ के एक जवान की हत्या करने में नामजद अभियुक्त है। उन पर छोटानागरा थाना कांड संख्या 10/10 दिनांक 24,12, 10 धारा 121, 147,148,149, 353,307,302, 120 बी भादवि के तहत छोटानागरा थाना में मामला दर्ज है। नामजद अभियुक्त मोटा बार्डिंग तब से चाईबासा कारा में बंद था।