नगर पर्षद कर्मचारियों ने की बैठक
चाईबासा | नगरपर्षद कार्यालय परिसर में बुधवार को झारखंड राज्य लोकल बॉडीज इंप्लाइ फेडरेशन की चाईबासा शाखा की बैठक की गई। बैठक में उपस्थित कर्मियों का अभिनंदन करते हुए संघ के संरक्षक काशी नाथ साहू ने दो माह के वेतन का भुगतान करने सेवानिवृत्त कर्मियों के पावना पेंशन भुगतान करने की मांग पर चर्चा की। इस अवसर पर सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। पहला दो माह के बकाया वेतन के भुगतान करने की मांग कार्यपालक पदाधिकारी से करने, दूसरा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पावना पेंशन की राशि का अविलंब भुगतान करने तीसरा नगर पर्षद के लोकल बॉडीज इंप्लाइज के कर्मचारी संघ का चुनाव जनवरी के अंतिम सप्ताह में करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रत्येक सदस्य से 100 रुपए चन्दा की राशि जमा कराने का निर्णय लिया गया इस अवसर पर जिला मंत्री मुन्ना आलम, सुनील पोद्दार,भूषण कारवा, लक्खी चरण अविनाश कारवा, बनवमाली कारवा, कृष्णा कारवां, शिव प्रसाद मौजूद थे।