सात माह से नहीं मिला वेतन
चाईबासा| ममतावाहन संचालक संघ ने बुधवार को बैठक कर सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा और लंबित पड़े भुगतान की राशि को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की। कहा गया कि ममता वाहन की राशि का प्रत्येक माह भुगतान नहीं हो पा रहा है। 29 नवंबर को जिला प्रोग्राम प्रबंधक द्वारा आश्वासन दिया गया था कि तत्काल किसी फंड से चालकों को राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। अभी तक कोई राशि नहीं उपलब्ध की गई जिससे हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने कहा है कि 20 दिसंबर तक प्रत्येक प्रखंड के ममता वाहन की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो 25 दिसंबर से सबी ममता वाहन बंद कर दिए जाएंगे।