चाईबासा | आगामी19 दिसंबर को झारखंड जिला तदर्थ परिषद पश्चिमी सिंहभूम की ओर से रक्त दान शिविर का आयोजन रक्त अधिकोष सदर अस्पताल चाईबासा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए झारखंड जिला तदर्थ परिषद ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंप कर एक चिकित्सक चार पारा कर्मियों की मांग की है।