पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चलाना हो तो जेब में रखें आधार कार्ड

बाइक चलाना हो तो जेब में रखें आधार कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारको पेशी के बाद कोर्ट से चाईबासा मंडल कारा वापस लाए जाने के दौरान 15 कैदियों के भागने के बाद जिला पुलिस काफी सक्रिय हो गई है।

शहर के चौक चौराहों पर जिला पुलिस बल के जवानों द्वारा वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। चेकिंग अभियान में लगे पुलिस के जवान बाइक चालकोें से गाड़ी की कागजात नहीं आधार कार्ड मांग रहे हैं। इस अभियान से वाकिफ बाइक चालक तो जेब में आधार कार्ड लेकर चल रहे हैं। वहीं जिन्हें इसकी जानकारी नहीं है उन्हें परेशानी हो रही है। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर आधार कार्ड लाने के बाद ही वाहन छोड़ रहे हैं। जिस कारण लोगों को चेकिंग स्थल पर वाहन छोड़कर कर आधार कार्ड लाने के लिए घर जाना पड़ रहा है। वहीं इस वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में संदिग्ध चेहरे के लोगों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

चेकिंग अभियान में लगे जवान वाहनों की डिक्की, चालकों की जेब शरीर की भी तलाशी ले रहे हैं। पुलिस जेल से भागे 15 कैदियों की गिरफ्तारी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। शहर के चौक चौराहों पर दिन रात वाहन चेकिंग अभियान में जवानाें को लगाया गया है।

मुख्य रूप से चाईबासा शहर को जोड़नेवाली टाटा कॉलेज मोड़, सुपल साई चौक, भरभरिया चौक, झींकपानी रोड, पताहातु चौक पर पुलिस की विशेष नजर है। शहर के पाेस्ट ऑफिस चौक, बस स्टैंड चौक, जेएमपी चौक, जैन मार्केट चौक पर भी पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है।