पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्याम महोत्सव के लिए भूमि पूजन

श्याम महोत्सव के लिए भूमि पूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| युवामित्र मंडल चाईबासा द्वारा स्थानीय गांधी मैदान में 17 दिसंबर से होने वाले 11वीं श्रीश्री श्याम महोत्सव की तैयारी आरंभ हो गई है। गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर पंडाल लगाने से पूर्व भूमि पूजन किया गया। इस अवसर संयोजक चितेश अग्रवाल, सह सचिव टिंकू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास गोयल ने भूमि पूजन किया। 17 दिसंबर से आयोजित होने वाले वाले श्याम महोत्सव का उदघाटन शाम को 7 बजे किया जाएगा। इससे पूर्व बुधवार को करणी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो ठाकुर बाड़ी के लिए प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम के संरक्षक उद्योगपति सह समाजसेवी राजकुमार शाह कार्यक्रम की तैयारी के लिए सदस्यों काे विशेष निर्देश दिया है।