बच्चों के लिए हुआ सामुदायिक भोज
चाईबासा|केन्द्रीय विद्यालयमेघाहातुबुरू में गुरुवार को प्राइमरी के बच्चों के लिए सामुदायिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राइमरी के कक्षा एक से पांच तक के सभी बच्चों का सामुदायिक भोज कराया गया। प्राइमरी के बाद सेकेंड्री के बच्चों को भी सामूहिक भोज कराने की योजना है। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत सामुदायिक भोज कार्यक्रम की शुरूआत 2013 में की गई थी। इस दौरान विद्यालय के प्राइमरी हेडमास्टर शिवरंजन साहू, शिक्षक रौशन कुमार, विजय मंडल, महेन्द्र राउतिया, पीसी पान, जे बिरूवा, डीएन ओझा, राम चरण, मनोज चौधरी, आरआर मिश्रा शिक्षिका जयश्री नंदा, सोना हेम्ब्रम, सबिता गौंड आदि उपस्थित थीं।