पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रेंडस ने स्टूडेंट क्लब को किया पराजित

फ्रेंडस ने स्टूडेंट क्लब को किया पराजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| जिलाक्रिकेट संघ के तत्वावधान में एसआर रूंगटा डिवीजन लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में फ्रेंडस क्लब ने स्टूडेंट क्लब को 39 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में खेले गए मैच में फ्रेंडस क्लब ने निर्धारित 35 ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। बल्लेबाज विमलेश नाग ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। विकास लेयांगी ने 30, राहुल राणा ने 22 शुभम कुमार ने 19 रन बनाए। स्टूडेंट क्लब ने 31.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 163 रन ही बना सका और लक्ष्य से 39 रन दूर रह गया। इस टीम की ओर से बल्लेबाज तौसीफ एहसान ने 23 रन बनाए। मो. शोएब ने 23, सजरूल होदा ने 22 रन बनाए।