पेंटावेलेंट के लिए हुई कार्यशाला
चाईबासा| सदरअस्पताल के रीजनल हॉल में सोमवार को पेंटावेलेंट वैक्सीन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एक अफसर को डिस्ट्रिक ट्रेनर के रूप में जानकारी दी गई। सिविल सर्जन जगत भूषण प्रसाद ने बताया कि पूर्व में विडथेरिया, पेट्रोसिस, टेटनस, हेपेटाईटिस और हिब का अलग-अलग इंजेक्शन था, लेकिन अब इन पांचों के लिए एक ही इंजेक्शन बन गया है। यह जनवरी 15 को लांच होगा। बैठक में अस्पताल के वेस्टेज डिस्पोजल मैनेजमेंट के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर डब्ल्यू एचओ के बालेमा देवगम, डीपीएम निर्मल दास, जिला मलेरिया पदाधिकारी संजय कुजूर, अनिल सिंह, एके सिंह आदि उपस्थित थे।