पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसीसी सीमेंट कंपनी को सौंपा ज्ञापन

एसीसी सीमेंट कंपनी को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| कोन्दोवा,रजंका और जोड़ापोखर के मुंडा ने एसीसी सीमेंट कंपनी के प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपकर गावों में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि सीमेंट कारखाना विगत 60 वर्षों से झींकपानी में स्थापित है, लेकिन कई गांवों को बिजली की सुविधा से वंचित रखा गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि बिजली नहीं देने पर तीन गांवों के ग्रामीण आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपनेवालों में ग्राम के मुखिया लक्ष्मी हेस्सा, लक्ष्मण होनहागा मोरा मुंडा मौजूद थे।