पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़ा गुइरा में ननद भाभी में हुई मारपीट

बड़ा गुइरा में ननद भाभी में हुई मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुफ्फसिलथाना अंतर्गत बड़ागुइरा में ननद और भाभी के बीच हुई मारपीट में भाभी सुशांति पुरती (सुंडी) जख्मी हो गई। घटना सोमवार सुबह की बताई जाती है। जख्मी सुशांति ने अपने जेठ पर मारपीट का अारोप लगाया है। उसने कहा कि किसी बात को लेकर उसका झगड़ा अपनी ननद सोमवारी सुंडी के साथ हो रहा था। तभी जेठ ने आकर डंडे से उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद महिला अपने दो बेटों के साथ चाईबासा डीसी ऑफिस के बाहर बैठी हुई थी। उसे जख्मी देख कुछ लोगों ने सदर अस्पताल पुहंचाया। सुशांति का पति गढ़वा में पुलिस विभाग में कार्यरत है।

मारपीट का मामला दर्ज

इससंबंध में सोमवारी सुंडी ने सुशांति के खिलाफ गला दबाने, मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का मामला मुफ्फसिल थाना में दर्ज कराया है। सोमवारी ने बताया कि सोमवार की सुबह वह आंगन में बैठी थी तभी सुशांति ने उसके साथ मारपीट गाली-गलौज शुरू कर दी उसे घर से निकल जाने को कहा। इस बीच दोनों में हाथापाई भी हुई। इसी क्रम में गिरने से उसके सिर में चाेट लगी है।