केएफए और बादल क्वार्टर फाइनल में
चाईबासा| बड़ाटोंटो में खेले जा रहे 17 वें स्व. सुरजा सुंडी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप डी का उदघाटन मैच सोमवार को राम पुरती द्वारा कबूतर छोड़कर किया गया। मैच में केएफए मकतम हातु की टीम ने बीएससी होरलोर की टीम को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं बादल एण्ड रघु टीम ने एनएससी बड़बिल की टीम को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर बीआरसी टोंटो क्लब के राहुल कारवा, अर्जुन गोप, सिंगा बानरा, दामू गोप, शाहरुख गोप, आदि उपस्थित थे।