पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाह की खेती का मिला प्रशिक्षण

लाह की खेती का मिला प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| स्टाररोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सदर प्रखंड परिसर में 7 दिवसीय लाह की खेती उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन सोमवार को किया गया। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि संजय कुमार जिला प्रबंधक आजीविका मिशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसान अब तक पारम्परिक तरीके से ही लाह की खेती करते रहे हैं। जिस कारण किसानों को उम्मीद के अनुरूप फायदा नहीं मिलता है। इस प्रशिक्षण में किसान वैज्ञानिक तरीके से लाह की खेती करने की विधि सीखेंगे। उन्होंने बताया कि लाह की खेती उत्पादन का यह प्रशिक्षण संस्थान में पहली बार आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में जे एसएल पीएस के सहयोग से झारखंड के अति संवेदनशील क्षेत्र गोइलकेरा के कुल 25 किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मनोज राम रजनीकांत नायक द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में गोइलकेरा, हाटगम्हरिया तथा खूंटपानी के किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उदघाटन समारोह में जेएसएलपीएस के अन्य पदाधिकारी संगीता पुरती, रामसिंह चातर, सुनीता मुंडा, शीथल सुगंधिनी बागे अर्चना पुष्टि राहुल मुंडारी एवं विक्रम बानरा आदि उपस्थित थे।