पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाकघर का कम्प्यूटर प्रिंटर खराब

डाकघर का कम्प्यूटर प्रिंटर खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किरीबुरू| किरीबुरूका डाकघर अब भगवान भरोसे चल रहा है। इस डाकघर का कभी प्रिंटर खराब रहता है तो कभी कम्प्यूटर। इसके साथ ही लिंक फेल होना तो आम बात है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। लोग डाकघर के चक्कर काटते रहते हैं। इधर एक दिसम्बर से डाकघर का कम्प्यूटर खराब है, इसकी शिकायत कई बार मुख्य डाकघर चाईबासा की गई लेकिन कोई पहल नहीं हुई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी सोनू सिरका ने कहा कि डाकघर से काम सरलता से नहीं होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है। इस परिस्थिति में डाकघर के वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत अवश्य की जाएगी।

क्रिसमसगैदरिंग 13 दिसंबर को

किरीबुरू|आगामी 13दिसम्बर को किरीबुरू में मसीह परिवारों द्वारा क्रिसमस गैदरिंग की जाएगी। इस अवसर पर जीईएल चर्च से एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। जो किरीबुरू मेन मार्केट, प्रोस्पेक्टिंग, मीना बाजार मेघाहातुबुरू, बिरसा चौक से होकर गुजरेगी जो सामुदायिक भवन किरीबुरू में आकर गैदरिंग में परिणत हो जाएगी। उक्त आशय की जानकारी किरीबुरू गिरजाघर के गौस्नर तिग्गा ने देते हुए बताया कि गैदरिंग की तैयारियां आरंभ हैं।