पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिनों तक महंगा होगा सफर,यात्री हो रहे परेशान

दो दिनों तक महंगा होगा सफर,यात्री हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय सरायकेला से किसी अन्य जगह पर सफर करने वाले सचेत रहें। क्योंकि सफर काफी महंगा हो सकता है। सरायकेला से टाटा, सरायकेला से चाईबासा एवं सरायकेला से खरसावां का किराया अगले दो दिनों तक महंगा रहेगा। अधिकतर यात्री वाहनों को चुनाव में जब्त किया गया है। और लंबी दूरी की बसें भी नहीं चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को ऑटो रिक्शे के सहारे सफर तय करना पड़ रहा है।

अभीसे ही हो रही परेशानी

सोमवारको जिला मुख्यालय से यात्री वाहन काफी कम चले। इससे यात्री दिनभर परेशान रहे। कुछ यात्रियों को पुराने बस स्टैंड, गैराज चौक, थाना चौक एवं अनुमंडल चौक पर वाहनों का इंतजार करते देखा गया। कुछ यात्री टेंपो के सहारे यात्रा कर रहे थे, तो कुछ भाड़ा अधिक होने के कारण इसे नजरअंदाज करते दिखे।

सूना पड़ा बस स्टैंड

खरकईनदी किनारे स्थित पुराना बस पड़ाव खाली रहा। अनुमंडल चौक पर रोजाना 7 से 8 वाहनों की लाईन लगी रहती थी, परंतु सोमवार को वहां मात्र दो ऑटो रिक्शा ही थे। इसी तरह चाईबासा और खरसावां की ओर जाना वाला बस स्टैंड खाली रहा।

बढ़ा किराया

सरायकेलासे टाटा-40 किमी-35-50 रुपए, सरायकेला से चाईबासा- 22 किमी-25-40 रुपए, सरायकेला से खरसावां-15 किमी-20-30 रुपए