जिले में लगेंगे 1514 चापाकल पेयजल संकट से मिलेगी राहत
चाईबासा| जिलेके विभिन्न स्थानों पर 1514 चापाकल लगाए जाएंगे। गर्मी से पूर्व पेयजल संकट से निपटने की कोशिश में पेयजल स्वच्छता विभाग जुट गया है। विभाग ने लोगों को राहत देने की कोशिश शुरू कर दी है। चापाकल लगाने के बाद चबूतरे का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही 300 मीटर लंबी नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा विभाग बंद खराब चापाकलों की मरम्मत भी कराएगा। पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि चापाकलों को लगाने पुराने नलकूपों की मरम्मत का काम शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।