पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम आज शहर में होगी झामुमो की सभा

सीएम आज शहर में होगी झामुमो की सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन 19 सितंबर को चाईबासा आएंगे। वे यहां िबहारी क्लब में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे मोर्चा के पुराने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल भी करेंगे। इस आशय की जानकारी झामुमो के केंद्रीय सचिव सह नगर पर्षद के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सर्किट हाउस में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा सभा में पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक हिब्बर गुड़िया पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा सहित झाविमो, भाजपा सहित विभिन्न दलों के समर्थक बड़े नेता झामुमो में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने झामुमो में शामिल होने वालों की सूची भी मीडिया को उपलब्ध कराई। मिथिलेश ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें शामिल होने वाले 10 हजार कार्यकर्ताओं के भोजन आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 13 माह में हेमंत सोरेन की सरकार ने कई सराहनीय काम किए हैं। लिहाजा हर किसी का झुकाव झामुमो की ओर हुआ है। उन्होंने कहा कि झामुमो से बिछड़े दूसरे दलों में चले गए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की पुनर्वापसी के लिए राज्यभर में अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरूआत 19 सितंबर को चाईबासा से ही की जाएगी।