पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू का प्रशासनिक भवन जल्द होगा शिफ्ट

केयू का प्रशासनिक भवन जल्द होगा शिफ्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा | दुर्गापूजा के बाद दीपावली से पूर्व कोल्हान विश्वविद्यालय अपने नवनिर्मित अत्याधुनिक परीक्षा भवन प्रशासनिक भवन से काम- काज करना शुरू करेगा। दोनों ही भवनों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रशासनिक भवन को निर्माण के बाद विवि को पहले ही निर्माण एजेंसी गौतम कंस्ट्रक्शन के द्वारा हैंडओवर कर दिया गया था। गुरुवार को परीक्षा भवन के हैंड ओवर करने से पूर्व केयू के बिल्डिंग कमेटी की बैठक की गई। बैठक के बाद अत्याधुनिक परीक्षा भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हैंडओवर को लेकर विचार -विमर्श किया गया। इसके बाद एचआरडी विभाग के अभियांत्रिकी प्रकोष्ठ के चीफ इंजीनियर जगधर मंडल प्रभात कुमार के साथ विवि के कुलपति डा. आपीपी सिंह अन्य पदाधिकारियों द्वारा परीक्षा भवन का मुआयना किया गया।जिसके बाद संतुष्ट होने पर परीक्षा भवन को विवि के द्वारा टेक ओवर करने की स्वीकृति प्रदान कर दी। 2012 में परीक्षा भवन प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।