झादिपा के लोग जभासपा में शामिल
चाईबासा| जयभारत समानता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक सुप्रीमो सह पूर्व मुख्य मंत्री मधु कोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला स्तर पर संगठन की मजबूती पर विचार -विमर्श किया गया। मौके पर झादिपा के 50 समर्थक जभासपा में शामिल हुए। सभी का मधु कोड़ा ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पप्पू ओझा, प्रदीप विश्वकर्मा, गुरा मेलगाड़ी, पोरेश पाडेया, बामिया आल्डा, तुराम बिरूली, सिद्वार्थ होनहागा, सुखलाल कुदादा, महेन्द्र निषाद, अनुप करण, मोहन दास, सरजीत सिंह, गणु तिवारी, सूरज निषाद, ललित कर्ण, अजय निषाद, सुशील साव आदि उपस्थित थे।