पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में एक की मौत

सड़क दुर्घटना में एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

भास्कर न्यूज|हाटगम्हरिया



हाटगम्हरिया-जैंतगढ़एनएच 75 पर साइकिल माेटर साइकिल की सीधे टक्कर से तीन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना बुधवार की शाम 7 बजे की है। एनएच 75 पर कंरजिया गांव के दो सहोदर भाई शंभू गोप विजय गोप शाम 7 बजे शौच के लिए साइकिल से जा रहे थे। उसी समय विपरीत दिशा से आमजोड़ा निवासी वीर बहादुर हेस्सा तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए आया और दोनों भाइयों को रौंदते हुए दूर छिटक कर गिर गया।

तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों घायलों को जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया। शंभू विजय गोप की हालत चिंता जनक होने के कारण उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 15 वर्षीय शंभु गोप की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बाइक चालक वीर बहादुर को जेल भेज दिया गया है।