- Hindi News
- फुटबॉल टूर्नामेंट में सुरेश एंड ग्रुप बना विजेता
फुटबॉल टूर्नामेंट में सुरेश एंड ग्रुप बना विजेता
चाईबासा| सदरप्रखंड के सिंहपाेखरिया में रेड न्यू प्रिंस क्लब के तत्वावधान में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तथा विधायक बड़कुंवर गागराई तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी चंद्रमोहन तियू मौजूद थे। टूर्नामेंट में 64 टीमों भाग लिया, जिसमें 8 टीमों काे पुरस्कार दिया गया। सुरेश एंड ग्रुप को विजेता बनने पर 15000 नकद, उपविजेता केसी बासा टीम को 12000 रुपया, अम्बारू कोचा कुचूहातु को 9000 रुपया, पुरती स्पोर्टिंग क्लब बारूकुटी को 7000, सरना क्लब कीताडीह को 5000, बीआरसी टोंटो को 4000, व्हाइट ब्लू को 3500 रू तथा अाठवे स्थान पर टीम मुझे मेरी बीवी से बचाओ को 3000 रूपया दिया गया। मौके पर राजेश कालुंडिया, लालसिंह सावैंया, नारायण सावैंया, टाटा सावैंया, राजन कालुंडिया, कमल किशोर सावैंया, जुनूल कालुंडिया, विनोद बानरा, राहुल कालुंडिया, पहलवान गोडसोरा आदि उपस्थित थे।
फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित करते बड़कुंवर गागराई