पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूतपूर्व सैनिकों ने पेंशन के लिए की भूख हड़ताल

भूतपूर्व सैनिकों ने पेंशन के लिए की भूख हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा। राष्ट्रीयभूतपूर्व सैनिक समन्वय समिति के भूतपूर्व सैनिकों विधवाओं एवं आश्रितों ने अपनी मांग एक रैंक एक पेंशन लागू कराने के पक्ष में एक दिवसीय भूूख हड़ताल समाहरणालय के समक्ष रखा। आश्रितों ने एनएक्ससीसी जिंदाबाद, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पालन करो, एक रैंक एक पेंशन लागू करो के नारे भी लगाए गए। समिति के अध्यक्ष गुना देवगम ने सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पालन नहीं करने और एक रैंक एक पेंशन लागू नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया। भीम सिंह, धनेश्वर जारिका, गालु सुंडी, सेलाय सुंडी, सनातन जामुदा, मरकुश पूर्ति, लक्ष्मण सुंबरूई, विवेकानंद सुंडी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस भूख हड़ताल में 150 से अधिक संख्या में भूतपूर्व सैनिकों उपस्थित थे।