20 से होगा ऑनलाइन पंजीयन
कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) के सत्र 2014 16 के स्नातक के छात्र 20 सितंबर से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। केयू परीक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार स्नातक प्रतिष्ठा, सामान्य और स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनांस) कोर्स के छात्रों को पंजीयन करवाना अनिवार्य है। विभाग की ओर से ऑनलाइन पंजीयन के लिए अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। पंजीयन नहीं करवाने वाले छात्र आगामी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। यह पंजीयन केयू के आधिकारिक वेब साइट (डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट कोल्हान यूनिवर्सिटी डॉट एसी डॉ इन) पर होगा।
ऐसे करें पंजीयन
> केयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
> उसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फोर अंडर ग्रेजुएट कोर्स फोर सेशन 2014 17 को चुनें।
> लॉगइन के लिए क्रिएट एन एकाउंट पर क्लिक करें और यूजर आईडी पासवर्ड बनाएं और लॉगइन करें।
> इसके बाद अप्लीकेशन फोर रजिस्ट्रेशन में अप्लीकेशन टाइप में जाकर रजिस्ट्रेशन को चुनें, कोर्स टाइप में अंडरग्रेजुएट चुनें, कोर्स नेम में आर्ट, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम को चुनें।
> इसके बाद स्टार्ट अप्लीकेशन प्रॉसेस पर क्लिक करें।
> इसके बाद दिए गए निर्देश के अनुसार जानकारी दें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
> इसके बाद पिछला स्कैन किया हुआ मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट को अपलोड कर नेक्स्ट क्लिक करें।
> इसके बाद कॉलेज और सबसीडियरी का ब्योरा भरें और नेक्स्ट क्लिक कर जेनरेट चलान को चुने।
> इसके बाद प्रिव्यू पर क्लिक कर दिए गए ब्योरे की जांच करें। अगर कोई गलती नहीं दिख रहा हो तो सबमिट पर क्लिक करें।
> इसके बाद इनरोलमेंट टिकट का पृष्ठ आएगा, इसका रजिस्ट्रेशन पीडीएफ और चलान पीडीएफ को डाउनलोड कर प्रिंट कर लें।
> प्रिंट किया हुआ चलान को अपने कॉलेज के बैंक में शुल्क के साथ जमा करें। चलान की कॉपी, प्रिंट किया हुआ रजिस्ट्रेशन फॉर्म, ओरिजनल माइग्रेशन सर्टिफिकेट मार्कशीट की कॉपी के साथ 30 नवंबर तक कॉलेज में उसे जमा कर दें। कॉलेज को जमा किया गया रजिस्ट्रेशन फॉर्म 10 दिसंबर तक यूनिवर्सिटी में जमा करा देना है।
कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के परीक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को एमए इन मास कॉम फ़र्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया। इसके अनुसार पांच छात्रों को पास घोषित किया गया है। पास होने वाले छात्रों का रोल नंबर 11एमए 166241092, 14 एमए 16627