लोढ़ाई से जाएंगे दो हजार कार्यकर्ता
सोनुवा|गुदड़ी प्रखंडके लोढ़ाई बाजार में झामुमो लोढाई शाखा कमेटी की बैठक गुरुवार को हुई। सोमा रूग्गू की अध्यक्षता में हुई बैठक में 19 सितंबर को चाईबासा में पार्टी के एकता मिलन समारोह के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही चाईबासा पहुंचने की तैयारियों पर विचार किया गया। सोमा रूग्गू ने बताया कि चाईबासा के कार्यक्रम में क्षेत्र से दो हजार कार्यकर्ता जाएंगे। मौके पर पांडू सुरीन, राणसी बुढ, नंदलाल चांपिया, सुधीर बरजो समेत सैकड़ो की संख्या में में लोग मौजूद थे।