सड़क दुर्घटना में युवक घायल
चाईबासा| छोटानीमडीह निवासी साईकिल चालक सोनू साव बाइक के धक्के से घायल हो गए। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में घायल युवक ने बताया कि बुधवार को शाम करीब पौने सात बजे वह साईकिल से दुकान जा रहा था। इसी क्रम में महुलसाई रोड में बाइक चालक ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में बामिया तिरिया नामक व्यक्ति भी घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया।