- Hindi News
- बचे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शनिवार को
बचे अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शनिवार को
चाईबासा| जिलाके कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में विभिन्न विषय के 20 पदो पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सैकड़ों अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए गुरुवार को समाहरणालय पहुंचे। इसमें से देर शाम तक लगभग 40 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जा गया। शेष का साक्षात्कार शनिवार को लिया जाएगा। मालूम हो कि 20 पदों के लिए विभाग को 156 आवेदन मिले थे। इसमें से 122 आवेदनों को सही पाया गया। देर शाम तक उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी के कार्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी , जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी टाटा कॉलेज महिला कॉलेज से आए गणित अंग्रेजी के विशेषज्ञों ने साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार साढ़े 11 बजे से शाम चार बजे तक चली जिसके बाद शाम 5 बजे से दुबारा साक्षात्कार लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। बचे हुए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शनिवार को लिए जाने का साक्षात्कार बोर्ड के द्वारा निर्णय लिया गया।
केजीबीवि में शिक्षिका के पद पर बहाल होने के लिए साक्षात्कार देतीं अभ्यर्थी।