पीड़ितों के प्रति प्रकट की गई संवेदना
चाईबासा| कोल्हानमानवधिकार संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक खिरवाल धर्मशाला में अध्यक्ष महेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। साथ ही संगठन के सभी सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत किया गया। जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।