जिप परिसर से बाइक की चोरी
चाईबासा|सदर थानाक्षेत्र के जिला परिषद कार्यालय के बगल से 16 सितंबर को अज्ञात चोरों ने तांतनगर निवासी अनंत लाल तांती का पैशन प्रो बाईक संख्या जेएच 0 6 ई- 2910 चोरी कर लिया। इस संबंध में अनंत लाल तांती ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। वहीं गुरुवार को भी अज्ञात चोरों ने विकास भवन परिसर से पैशन प्रो मोटर साईकिल चोरी कर ली।