- Hindi News
- गायब शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की हुई अनुशंसा
गायब शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की हुई अनुशंसा
मनोहरपुर|मनीपुर मेंचल रहे थोलकोबाद आवासीय विद्यालय में ड्यूटी के दौरान बिना सूचना गायब रहने के मामले में स्कूल के प्रभारी एचएम गोविंद महतो तथा सहायक शिक्षक सह वार्डन जयंत कुमार से बीडीओ देवेंद्र कुमार ने स्पष्टीकरण की मांग करते हुए निलंबन तथा अन्य विभागीय कार्रवाई के लिए डीसी से अनुशंसा की है। बीडीओ शने बताया कि विगत 16 सितंबर को एसडीओ रविशंकर शुक्ला ने थोलकोबाद आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। उस वक्त ये दोनों शिक्षक स्कूल से गायब थे। एचएम श्री महतो विगत 12 सितंबर से चाईबासा में मीटिंग के बहाने स्कूल से गायब थे। वहीं जयंत कुमार ने पहले 3 दिन का सीएल लिया था, परंतु 15 सितंबर से वे भी स्कूल से गायब थे। इसके अलावा श्रीकुमार स्कूल से संबंधित कई खातों को अपने पास रखते हैं। उस दिन स्कूल में 87 में से मात्र 44 छात्र ही उपस्थित थे। इसे लेकर एसडीओ के निर्देश पर स्पष्टीकरण मांगते हुए डीसी से निलंबन समेत अन्य कार्रवाई की अनुशंसा की बात बीडीओ ने कही है।