प्रबंध समिति गठित करने का निर्देश
प्रबंध समिति गठित करने का निर्देश
चाईबासा|विद्यालय प्रबंधसमिति का गठन जिला के कई स्कूलों द्वारा अब तक नहीं किए जाने के कारण शिक्षा विभाग को इसकी रिपोर्ट तैयार करने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तीन वर्षों के लिए बनने वाले इस समिति को पिछली बार वित्तीय वर्ष 2011- 12 में बनाया गया था। तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नए सिरे से इसका निर्माण किया जाना है। स्कूल प्रबंधन का गठन कर इसे विद्यालयों द्वारा संकुल संसाधन केन्द्र को देना है। जहां से संसाधन केन्द्र में भेजा जाएगा। वहां से इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध होगी। मंगलवार को सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यालय के द्वारा वैसे विद्यालयों को जिनके द्वारा समिति नहीं बनाई गई है अथवा अपूर्ण रह गयी है। इसका गठन करते हुए 30 सितंबर को जिला को उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है।