पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दी धन जन योजना की जानकारी

दी धन-जन योजना की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दी धन-जन योजना की जानकारी

चाईबासा| भाजपानेता चुम्बरू चातोम्बा ने कोचड़ा पंचायत हाटगम्हरिया प्रखंड का दौरा किया। कोचडा़ ग्राम में बैठक को सं‍बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जन-धन योजना के अंतर्गत बैंक खाता खुलवाने पर एक लाख का जीवन बीमा और 30 हजार का मेडिकल लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत 5 हजार की ओवर ड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगा। सभी गरीब परिवारों को एटीएम या डेविड कार्ड की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों की सभी समस्या को सांसद लक्ष्मण गिलुवा को अवगत कराने का अश्वासन दिया। सरकारी स्तर से प्रखंड विकास कार्यालय में जाकर बीपीएल में 50 ग्रामीणों का नाम दर्ज कराने, 170 परिवारों के खाता खुलवाने के लिए सभी बैंकों के मैनेजर से मिलकर बात करने का वादा किया। इस अवसर पर लक्ष्मी कुम्हार, देवेंद्र कुम्हार, कामेश्वर कुम्हार, संजय खाण्डाईत, लक्ष्मण माछुवा, गलाए चातोम्बा, संजय आखाड़ा, अभिमन्यु कुम्हार, प्रहलाद कुम्हार, गौरी कुम्हार, सत्यानंद कुम्हार, विछाकर कुम्हार, मुरलीधर कुम्हार, कृष्णा कुम्हार, फानगोय कुम्हार, भन्द्रमोहन प्रधान, प्रताप कुम्हार आदि उपस्थित थे।