स्वच्छता कार्यक्रम की तिथि तय
सिपाही समेत दो बाइक सवार जख्मी
चाईबासा| मुफ्फसिलथानांतर्गत चाईबासा- टाटा मार्ग के बाइपास के पास गांधीटोला में हुई दो अलग- अलग बाइकों की टक्कर में सिपाही समेत दो बाइक सवार जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सिपाही जयराम कुमार मंगलवार को पुलिस लाइन से ट्रेनिंग के बाद बाइक से गांधीटोला स्थित आवास लौट रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से रहे एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, बीती रात करीब 10 बजे गोसा नामक
स्वच्छता कार्यक्रम की तिथि तय
चाईबासा| झारखंडशिक्षा परियोजना की ओर से विद्यालयों में किस तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, इसकी रूपरेखा तैयार कर विद्यालयों को भेज दी गई है। स्कूलों में अभियान के संचालन के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इसकी रिपोर्ट निगरानी की प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजने के लिए संकुल संसाधन सेवियों को विशेष तौर पर जिम्मेदारी दी गयी है। विद्यालयों में 25 को बच्चों द्वारा प्रभात फेरी परिसर की साफ सफाई की जाएगी। 26 सितंबर को सभी स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता होगी। 27 को चित्रांकन, 28 को वाद विवाद , 29 को स्वच्छता पर प्रोजेक्ट वर्क 30 सितंबर को महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार का वितरण करने की योजना है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय से सभी स्कूलों संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया।