खुलने से पूर्व केयू में बन जाएगा पिकेट
कोल्हानविश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के साथ घटी घटना की पुनरावृति नहीं हो, इसका पुख्ता इंतजाम करने की तैयारी विवि प्रशासन ने शुरू कर दी है। सात अक्टूबर को विवि खुलने के पहले ही एक पुलिस पिकेट विवि परिसर में बन जाएगा। ताकि भयमुक्त होकर पदाधिकारियों द्वारा कार्य किसा जा सके। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा डे नाइट विवि की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की गश्त जारी की गई है। घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। इस संबंध में कुलपति डा. आरपीपी सिंह ने बताया कि विवि के पदाधिकारियों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए प्रशासन ने आश्वस्त किया है। जरूरत के अनुसार सुरक्षा बल विवि को मिलेगा। उन्होंने बताया कि केयू के नवनिर्मित भवन में शिफ्ट होने के बाद विवि परिसर का सीमांकन कराते हुए इसकी बाउंड्री होगी।
परीक्षा नियंत्रक को मिलेगा सुरक्षा गार्ड
परीक्षानियंत्रक डा. गंगा प्रसाद सिंह को विवि खुलने के पूर्व सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया जाएगा। इस संबंध में केयू प्रशाासन के द्वारा मांग की गई है। जिसपर स्वीकृति पुलिस विभाग के द्वारा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों के कार्यालय के समक्ष कार्य अवधि के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
सुरक्षाके लिए प्रशासन देगा पूरा सहयोग
घटनाकी जानकारी के लिए अनुसंधान जारी है। विवि के पदाधिकारियों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी। पहले चरण में पुलिस पिकेट का निर्माण केयू परिसर में खुलने के पूर्व ही करा दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि और सुरक्षा की जरूरत होगी तो केयू प्रशासन से बात कर सुरक्षा के लिए प्रस्ताव प्राप्त करके पुलिस चौकी बनाने का सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मो. नेहाल, डीआईजी कोल्हान प्रमंडल