पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ घंटे तक चली बैठक तीन घंटे जेल का मुआयना

डेढ़ घंटे तक चली बैठक तीन घंटे जेल का मुआयना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेलब्रेक मामले की जांच करने शुक्रवार को पुलिस के आईजी एमएस भाटिया चाईबासा पहुंचे। उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में वरीय पदाधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे तक बैठक की। इसके बाद तीन घंटे तक मंडल कारा का मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पहले आईजी आयुक्त अालोक गोयल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहां चूक हुई, जेल की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों को कोर्ट तक लाने-ले जाने के मुद्दे पर चर्चा की। यहां से टीम दोपहर दो बजे चाईबासा जेल पहुंची। यहां घटना स्थल का मुआयना किया गया। वहीं जेल के अंदर बने सभी सेल का मुआयना किया गया। इस दौरान 9 दिसंबर को ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से पूछताछ भी की गई। तीन घंटे तक मुआयना करने के बाद पदाधिकारी लौट गए। मौके पर डीआईजी मो. नेहाल, डीसी अबु बकर सिद्दीक पी, एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, अपर उपायुक्त अजीत शंकर आिद मौजूद थे।

सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते आईजी।

जांच चल रही है : आईजी

आईजीभाटिया ने पत्रकारों से कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कई बिंदुओं पर जांच की गई है। जांच में क्या निकलकर आया? उन्होंने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार किया। इधर, आयुक्त गोयल ने कहा कि मामला गोपनीय है, इसलिए अभी जांच के संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जांच रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। वहां से जैसा निर्देश मिलेगा, वैसा किया जाएगा।