पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10वीं के विद्यार्थियों का हुआ दीक्षांत समारोह

10वीं के विद्यार्थियों का हुआ दीक्षांत समारोह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| पद्मावतीजैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के माधव सभागार में कक्षा दसवीं के बच्चों का दीक्षांत समारोह का आयोजन कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र राय ने कहा कि विद्यालय की शिक्षा गमले के पौधे के समान है जिसकी खुशबू क्षेत्र तक सीमित होता है। उन्होंने बच्चों से अपने व्यवहार कार्य से दूर तक खुशबू फैलाने की अपील की। श्री राय ने कहा कि कठिन परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति सतत् ध्यान से असाधारण कार्य को भी पूरा किया जा सकता है। दसवीं विद्यार्थियों को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी से हो ऐसी उनकी अपेक्षा है। दसवीं के दीक्षा, वर्षा ,जयलक्ष्मी मुकुल, राहुल ने अपने अनुभवों एवं विद्यालय में मिले संस्कारपूर्ण वातावरण से समस्त जूनियरों को अवगत कराया।

मौके पर नौवीं की छात्राओं ने पंजाबी लोक नृत्य पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा हास्य नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि गुरु एवं शिष्य के बीच अनमोल संबंध होता है। हमें गुरु की आज्ञा का अनादर नहीं करना चाहिए तथा विपत्ति में गुरु के द्वारा पढ़ाई गई विद्या ही सहायक होते हैं।