पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 क्वार्टर हुए जर्जर,सांसत में है कर्मचारियों की जान

80 क्वार्टर हुए जर्जर,सांसत में है कर्मचारियों की जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरकईनहर प्रमंंडल की चाईबासा डिवीजन ईचा डैम के लिए करोड़ों की लागत से नहर बना रहा है, लेकिन पाताहातु स्थित विभाग के कर्मचारियों से लेकर हाकिम तक के 80 क्वार्टर जर्जर हैं। इतना ही नहीं गोदाम में चल रहा विभाग का कार्यालय भी बदहाल है। कार्यालय भवन की स्थिति बहुत ही दयनीय है। वहीं क्वार्टरों के जर्जर रहने से उसमें रहने वाले कर्मचारियों की जान हमेशा सांसत में बनी रहती है। करीब 35 साल पहले बने इन सरकारी क्वार्टरों की मरम्मत के लिए हर साल इस्टीमेट तैयार किया जाता है। सरकार से भवन मरम्मत मद में पैसे की मांग भी की जाती है। पैसे मिलते भी हैं, लेकिन यह ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन जैसा होता है। ऐसी स्थिति में क्वार्टरों की स्थिति सुधरने के बजाए बिगड़ती ही जा रही है। कई बार तो क्वार्टरों की छतों का प्लास्टर खुलकर कर्मचारियों के परिवार पर गिर भी चुका है। इससे लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन समस्या सुलझने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। अब तो स्थिति यह हो गई है कि कर्मचारी प्लास्टिक को ही दरवाजा के रूप में उपयोग करने लगे हैं। क्वार्टरों के जर्जर रहने से ईचा डैम से संबंधित कई कागजात या तो सड़- गल गए, या फिर दीमकों के भेंट चढ़ गए। अब इन दस्तावेजों को दोबारा बनाने के लिए मशक्कत करना पड़ रहा है।